Friday, February 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को...

राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण

प्रयागराज। अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती एवं राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लहटी, कमलानगर स्थित विद्यालय में जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा। ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहयोग का माध्यम बनते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

   

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरोजनी नायडू जी का जीवन महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरणा है। राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में नारी सम्मान और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर है। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगजनों और कमजोर वर्गों को समय-समय पर सहयोग दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, मानसिंह, मिथिलेश कुमार, सचिन, विद्यालय एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments