Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajअनामिका चौधरी प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने...

अनामिका चौधरी प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने चलाया स्वक्षता अभियान

प्रयागराज के महाकुंभ नगर में ‘एकता के महायज्ञ’ दिव्य – भव्य – डिजिटल ‘प्रयागराज महाकुम्भ – 2025’ के सकुशल संपन्न होने के संपूर्ण 45 दिनों तक व अनवरत मां गंगा की पावन भूमि पर करोड़ों तीर्थयात्रियों का आवागमन होता रहा जिसमें स्वच्छता की अहम भूमिका रही।

 

मेला की समाप्ति के बाद अनामिका चौधरी प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने प्रयागराज नगर निगम के जोन 4 के जोनल अधिकारी श्री संजय ममगाई जी व श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की महामण्लेश्वर एवं पीठाधीश्वर श्री वेणी माधव मंदिर, दारागंज पूज्य महंत श्री श्री 1008 डॉ. वैभव गिरी जी महाराज जी के साथ अति प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

मंडलायुक्त विश्वास पंत जी के निर्देशानुसार प्रयागराज संगम तटीय इलाकों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

गंगा विचार मंच प्रयागराज के साथ नगर निगम प्रयागराज, वेणीमाधव मंडल भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्रिवेणी शाखा के स्वयंसेवकों, शिशु मंदिर विधालय के शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद,मृणाली मिश्रा, नीलम शुक्ला, सुमन बाला, मंदाकिनी मिश्रा, राजेश मौर्या, आचार्य कौशल किशोर मिश्र, दिलीप सेन, विकास केलकर,कैलाश दत्ता, अन्नू निषाद, पंकज राय,भीम सिंह, विधार्थी पाठक, अयोध्या पांडेय, मेज़र सुनील निषाद , इस विजय कुमार, अशोक पटेल, कृष्णा मौर्या, सतीश सिंह, मयंक शेखर, सूरज सिंह,अनुराग शुक्ला, अलोक प्रजापति, हिमांशु, योगेश यादव अनुपम तिवारी आदि के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों ने स्वच्छता कर लगभग चार-पांच गाडी कूड़ा कचरा आदि एकत्रित कर नगर निगम प्रयागराज द्वारा निस्तारित कराया गया।

 

मोक्षदायिनी मां गंगा, पापनाशनी मां यमुना व पुण्य दायिनी मां सरस्वती जी के पवित्र त्रिवेणी संगम में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था की पवित्र डुबकी लगाई गई।

एकता के महायज्ञ में ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ की अदभुत झलक दिखाई दी इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को बारंबार हार्दिक , हार्दिक अभिनन्दन, आभार।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments