Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomePrayagrajअरविन्द भारद्वाज को प्रयागराज जनपद का मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त

अरविन्द भारद्वाज को प्रयागराज जनपद का मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अरविन्द भारद्वाज को प्रयागराज जनपद का मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त किया है। भारद्वाज के प्रशासनिक, विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वर्षों के अनुभव और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद शुभचिंतकों और अधिवक्ता समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

अरविंद कुमार भारद्वाज का प्रशासनिक अनुभव व्यापक है। वे भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में जिला परियोजना अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रतापगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उरई जालौन, बदायूं और सिद्धार्थनगर में उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया है।

 

इसके अलावा, वे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य चिकित्सा समिति एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ मिलकर मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के कार्यक्रम के राज्य समन्वयक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2005-06 में ‘गंगा सागर से गोमुख तक सुरक्षित प्रसूति भारत’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में प्रभावी योगदान दिया।

 

भारद्वाज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय को विधि व्यवसाय की मुख्य धारा में लाने हेतु ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर वैचारिक अधिकता मंच’ के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न शासकीय विभागों के साथ राज्य प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार संबंधी कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं।

 

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन के मार्गदर्शन में ‘लीगल अवेयरनेस वूमेन फोरम फॉर इंडिया (LAWFI) के सचिव के रूप में वे विधिक जागरूकता अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं। गरीब एवं पिछड़े वर्गों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से वे 2019 से ‘पावर ऑफ जस्टिस’ राष्ट्रीय विधिक मासिक पत्रिका का भी संचालन कर रहे हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं कमलेश कुमार राजभर, वीरेंद्र सिंह राजभर, ताराचंद कौशल, राधेश्याम राजभर, संजय राजभर, हरिकृष्ण राजेश, अंतिमा राजभर, विनय पांडे, संदीप शर्मा, शिव गोपाल सिंह चौहान, राम आधार राम, रामबली वर्मा, श्रीरंग पांडे, उत्तम सिंह यादव, जीत बहादुर गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, सुमित कुमार श्रीवास्तव संयुक्त सचिव प्रशासन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, सोहेल अहमद अधिवक्ता उच्च न्यायालय,

ने अरविंद भारद्वाज की नियुक्ति का स्वागत किया है।

 

इस नियुक्ति पर पूर्वांचल राज्य संगठन के राष्ट्रीय संयोजक, वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक शुभ भास्कर के यूपी संपादक हरवंश पटेल पूर्वांचली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक योग्य और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति का चयन किया है, जो आमजन की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments