Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentAsha Bhosle: आशा भोसले के साथ प्रस्तुति देंगे सोनू निगम, नए साल...

Asha Bhosle: आशा भोसले के साथ प्रस्तुति देंगे सोनू निगम, नए साल के स्वागत में दुबई में होगा लाइव कॉन्सर्ट

Asha Bhosle and Sonu Nigam: गायिकी की दुनिया के दो दिग्गज- आशा भोसले और सोनू निगम एक साथ परफॉर्म करने वाले हैं। कहां और कब होगा आयोजन? जानते हैं

साल 2024 की विदाई और नए साल यानी 2025 के स्वागत का लम्हा दुबई वालों के लिए खास होने वाला है। भारतीय संगीत जगत की दो लोकप्रिय हस्तियां एक साथ प्रस्तुति जो देने वाली हैं। जी हां, आशा भोसले और सोनू निगम दुबई में पहली बार साथ में मंच पर परफॉर्म करेंगे। यह ऐतिहासिक पल वाकई खास होने वाला है, क्योंकि दुबई में दोनों गायक पहली बार साथ परफॉर्म कर रहे हैं।

 

veteran singer Asha Bhosle and Sonu Nigam are uniting for their first and final live performance at Dubai
इस तारीख को होगा कॉन्सर्ट
कॉन्सर्ट का आयोजन 29 दिसंबर, 2024 को दुबई के कोका-कोला एरिना में होगा। इस लाइव कॉन्सर्ट 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत का गवाह बनेगा। इसमें दशकों के संगीत और यादों को पिरोया जाएगा। कुल मिलाकर 29 दिसंबर की रात दुबई वालों के लिए बेहद खास होने वाली है। कॉन्सर्ट के टिकट कोका-कोला-एरिना और प्लेटिनमलिस्ट पर उपलब्ध हैं।

veteran singer Asha Bhosle and Sonu Nigam are uniting for their first and final live performance at Dubai
बॉलीवुड संगीत के दीवानों के लिए खास होंगे पल
इस कॉन्सर्ट का आयोजन एशिया की अग्रणी लाइव एंटरटेनमेंट कंपनी पीएमई एंटरटेनमेंट कर रही है। वहीं, बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स और बुर्ज मेफेयर रियल एस्टेट इसे पेश कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉन्सर्ट का आयोजन व्यापक स्तर पर हो रहा है। दुबई में रह रहे भारतीय प्रवासियों और बॉलीवुड संगीत के दीवानों के लिए यह कॉन्सर्ट किसी ट्रीट से कम नहीं।

veteran singer Asha Bhosle and Sonu Nigam are uniting for their first and final live performance at Dubai
आशा भोसले ने जताई खुशी
सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं, बल्कि साथ में मंच साझा करना खुद आशा भोसले और सोनू निगम के लिए भी बेहद खास है। दोनों ने इस पर खुशी जताई है। शो के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने कहा, ‘सोनू निगम के साथ मंच साझा करना वाकई शानदार अनुभव होगा। हम दोनों दुबई में खूबसूरत यादें बनाएंगे। उम्मीद है कि इस कॉन्सर्ट के जरिए हम यूएई में अपने दर्शकों के लिए एक खूबसूरत विरासत छोड़ पाएं’।

veteran singer Asha Bhosle and Sonu Nigam are uniting for their first and final live performance at Dubai
जब सोनू निगम ने धोए आशा ताई के चरण
सोनू निगम के लिए तो आशा भोसले के साथ मंच साझा कर पाना यकीनन किसी उपलब्धि सरीखा होगा। सोनू निगम दिग्गज गायिका का बेहद सम्मान करते हैं। इस साल जून में जब आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च हुई तो सोनू निगम भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर गायक सोनू निगम ने बाकायदा आशा ताई के चरण धोए थे और उनके बारे में बात करते हुए वे भावुक हो गए। अब जब उन्हें साथ में मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला है तो खुशी तो होगी ही।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments