Asim Riaz: बिग बॉस 13 के प्रतियोगी आसिम रियाज अक्सर विवादों में फंसे रहते हैं। बीते दिनों बैटलग्राउंड रियलटी शो में झगड़े को लेकर उन्हें निकाल दिया गया था। अब इस पर आसिम ने प्रतिक्रिया दी है।
आसिम ने शेयर किया नोट
बैटलग्राउंड रियलटी शो के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आसिम ने लिखा, ‘बिकी हुई मीडिया की कोई रीढ़ की हड्डी नहीं होती है, वो सिर्फ एक रेट कार्ड की तरह है। उन्हें जो कहा जाए वो वही करते हैं। मैं जब फैसला करता हूं तब चलता हूं। चिल्लाते रहो, बाहर फेंक दिया गया। मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल बदल गया। अगली हेडलाइन? इसे काउंट करें।’
किस मामले को लेकर आसिम ने लिखा नोट
इससे पहले भी आसिम फंस चुके हैं विवादो में
अगर आसिम रियाज के विवादों के बारे में बात करें तो वह बैटलग्राउंड रियलटी शो से पहले भी ऐसे विवादों में फंस चुके हैं। ‘खतरो के खिलाड़ी 14’ में भी आसिम ने टास्क पूरा ना कर पाने के कारण शो के होस्ट रोहित शेट्टी से बहस कर ली थी, जिस कारण मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था।
Courtsy amarujala



