भारत रत्न, राष्ट्रकवि एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर कलर्स ऑफ कल्चरल एंड आर्ट फाउंडेशन, प्रयागराज द्वारा कटरा स्थित पाम्स रिसोर्ट–रॉयल गार्डन के सभागार में प्रयागराज प्रदर्शनी—महाकुंभ की महागाथा एवं जासूस बब्बन बिहारी पुस्तकों का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर एवं मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी साहित्य के सूर्य और शब्दों के सागर थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से राष्ट्र को नई चेतना दी और प्रधानमंत्री के रूप में भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा तथा प्रयागराज पुस्तक मेला प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि अटल जी स्वयं में मां भारती के सच्चे रत्न थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।
इस अवसर पर सुफियान बैंड एवं केडी ग्रुप के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं संयोजक राहुल सागर ने अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। साथ ही पुस्तक लेखक अंशु दीप धुसिया, सह-प्रशासन संजीव कुमार, डिजाइनर आलोक कुमार, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अंकिता मौर्य सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी एवं कीर्ति साहू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सह-संयोजक उज्ज्वल जायसवाल रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर पार्षद मुकेश लारा, रितेश मिश्रा, अधिवक्ता सुशील जैन, अर्श शर्मा, यस्मीत सागर, किशन जायसवाल, सिपाही लाल यादव, मनोज पांडे, अवनीश तिवारी, शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि, दीपक केसरवानी, लवकुश केसरवानी, कल्पना शर्मा, हर्ष केसरवानी सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



