Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomePrayagrajहिमेश रेशमिया के गीतो पर झूमे आडियंस

हिमेश रेशमिया के गीतो पर झूमे आडियंस

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित प्रयाग होली महोत्सव के द्वितीय का आयोजन सफलता पूर्वक के पी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, कालेज के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह चन्देल प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह के पी ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील सिन्हा, अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आर एस बेदी एवं पूर्व उपाध्यक्ष के पी ट्रस्ट कुमार नारायण ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर प्रख्यात सिने स्टार गायक हिमेश रेशमिया के गीतो पर झूम उठे श्रोतागण उन्होंने अपने मशहूर गीत आशिक बनाया आशिक बनाया आपने ने गीतो का सिलसिला जारी किया उसके बाद तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल”””तेरा प्यार प्यार प्यार प्यार हुक्का बार” “”मुझको याद सताए तेरी””*हमको दिवाना दिवाना कर गए”” “””झलक दिखला जा एक बार आजा आजा आजा आजा चलाओ रे नैनो से बाण रे फायर ब्रिगेड मंगवा दे ओ बलमा जुम्मे की रात में आदि दर्जनों गीतों की प्रस्तुति की।

 

समिति के अध्यक्ष एवं कालेज के चेयरमैन ठाकुर चंदेल सिंह,प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने विनय प्रताप सिंह ,जितेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर राजेश केसरवानी ने प्रख्यात सिने स्टार सिंगर हिमेश रेशमिया को स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। एकंरिंग निवेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर राजेश केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, एवं हजारों आडियंस रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments