नारीबारी(प्रयागराज)। डीएन एग्रो फ्रुड इंड्रस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड “अनन्त राइस मील” प्रयागराज में विकास का कीर्तिमान स्थापित करतें हुए रोजगार और विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगा उक्त बातें प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने अनन्त राइस मील के ग्रैंड ओपनिंग नारीबारी के लकोशा में करनें के बाद रविवार को कही और बताया की अब प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार के लिए बाम्बे और सूरत जानें की आवश्यकता नहीं है। अब नित नए रोजगार का सृजन प्रयागराज में हो रहा है। अनन्त राइस मील लोगों के बैलून का फीता काटकर महापौर ने शुभारंभ किया। भाजपा नेता मैनेजिंग डायरेक्टर डाँ.उदय प्रताप सिंह ने मेयर को एवं विधायक वाचस्पति एम एल सी के पी श्रीवास्तव को राधा कृष्ण एवं अन्य अतिथियों का महाराणा प्रताप का मोमेंन्टो भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया।

मीडिया इंचार्ज राजेश केसरवानी* ने बताया कि रशियन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी
इसके अलावा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री गायिका अक्षरा सिंह एवं भजन गायक एवं सांसद मनोज तिवारी के गीतों पर झूमे श्रोतागण इस अवसर पर मनोज तिवारी ने बाडी शेर पे सवार रूपवा मनवां मोहत बा
विंध्याचल मंदिर में होला
तेरी मंद मंद मुस्कनिया बलिहारी राघव जी
पकड लो बांह रघुराई
मंगल भवन अमंगल हारी
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो और अक्षरा सिंह ने *मां तेरे संग रहना है
आ गईली मैया तोहरे दुआरिया
गोरी तोहरी चुनरी बा लाल लाल रे
लौंग लाचां* आदि दर्जनों गीतों ने धूम मचा दिया
इवेंट्स इंचार्ज अभिषेक ठाकुर रहे संचालन आर जे निवेश ने किया
इस अवसर पर प्रोईटर देवेन्द्र सिंह चंदेल, विनय प्रताप सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष यमुना पार राजेश शुक्ला अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा,महंत रामाचार्य,पवन गुप्ता,शत्रुघ्हन जायसवाल, सम्मानित व्यापारीगण और मिन्ट एवेंटस के कार्यकर्ता और क्षेत्र के हजारों नागरिक मौजूद रहे।

Anveshi India Bureau



