Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeInternationalAustralia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, दो शख्स गिरफ्तार;...

Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, दो शख्स गिरफ्तार; शूटर समेत दस की मौत

Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने और शूटर सहित दस लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो हथियारबंद लोगों ने सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई राउंड गोलियां चलने के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिडनी मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में शूटर सहित दस लोग मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

 

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक गोलीकांड के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बॉन्डी बीच पर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। रॉयटर्स ने कहा कि वह इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर एक ताजा पोस्ट में बताया कि बॉन्डी बीच पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करे।

पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments