Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajशम्भूनाथ संस्थान में हुआ फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण

शम्भूनाथ संस्थान में हुआ फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण

प्रयागराज। शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के नर्सिंग संकाय मे डी• फार्म•, बी•फार्म, एम•फार्म• और फार्म •डी • के विद्यार्थियों के लिए फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 के विजेताओ के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति डॉ• एस • पी• मिश्र मोतीलाल मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रोफेसर और विभाग के अध्यक्ष ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में दवाइयों को सुरक्षित बनाने के लिए मरीज़ और स्वास्थ्य देखभाल करने वाले एक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं, के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ वी.एम. शर्मा सीनियर कंसलटेंट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे पोएट्री राइटिंग, पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज,नुक्कड़ नाटक, ओरल प्रेजेंटेशन और निबंध लेखक के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया l इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे lसंस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी, प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी , इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक डॉ• आर• के• सिंह , फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो•(डॉ•) अरविन्द कुमार श्रीवास्तव और नर्सिंग संकाय के प्रिंसिपल डॉ• संतोष एस.यू. ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

  

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments