दो अन्य महिलाओं में एक स्पा सेंटर संचालक जबकि दूसरी युगांडा की रहने वाली विदेशी नागरिक शामिल है। इनके साथ ही सात पुरुष भी गिरफ्तार किए गए थे। विवेचना के दौरान ही तीन अन्य नाम प्रकाश में आए जिनमें सरगना समीर खान उर्फ अबू सूफियान, गौरव कालिया और मैनेजर भानु शामिल हैं।
सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में 11 युवतियां फर्जी नामों से शामिल हुई थीं। विवेचना के दौरान इन सभी के असली नाम और पते की जानकारी सामने आई। इस मामले में युवतियों समेत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 31 अगस्त को रैकेट के भंडाफोड़ के दौरान कुल 13 महिलाएं व युवतियां गिरफ्तार की गई थीं। इनमें से 11 युवतियाें के बारे में विवेचना में यह बात सामने आई कि स्पा सेंटर में वह फर्जी नामों से काम करती थीं। इनमें से दो कुशीनगर व दिल्ली जबकि शेष शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं।
दो अन्य महिलाओं में एक स्पा सेंटर संचालक जबकि दूसरी युगांडा की रहने वाली विदेशी नागरिक शामिल है। इनके साथ ही सात पुरुष भी गिरफ्तार किए गए थे। विवेचना के दौरान ही तीन अन्य नाम प्रकाश में आए जिनमें सरगना समीर खान उर्फ अबू सूफियान, गौरव कालिया और मैनेजर भानु शामिल हैं। इनमें से गौरव कालिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि सरगना को कोर्ट से राहत मिल गई थी। फिलहाल साक्ष्यों के आधार पर गौरव समेत 21 आरोपियों पर चार्जशीट लगा दी गई है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समीर व भानु का भी नाम सामने आया है। उनके व कुछ अन्य की संलिप्तता के बाबत अग्रिम विवेचना जारी है।



