Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajगंगापार प्रयागराज में पी.डी.ए दिवस पर बहुजन समाज दिवस कार्यक्रम आयोजित

गंगापार प्रयागराज में पी.डी.ए दिवस पर बहुजन समाज दिवस कार्यक्रम आयोजित

बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर गंगापार क्षेत्र में बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बहादुरपुर कछार, हेतापट्टी स्थित अनुज चिकित्सालय के निकट सुजीत पासी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ सिंह मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मान्यवर कांशीराम के संघर्षपूर्ण जीवन और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस अवसर पर उन्होंने कांशीराम को नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के आयोजक सुजीत पासी (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नंबर–1 बहादुरपुर ब्लॉक, प्रयागराज) ने सभी अतिथियों का स्वागत कलम (पेन) भेंट कर किया।

इस दौरान सरोज यादव मास्टर ने कहा कि कलम ज्ञान और परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भीमराव रामजी आंबेडकर ने इसी कलम के माध्यम से देश का संविधान लिखा और मान्यवर कांशीराम ने बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर और स्मृति-चिन्ह के रूप में कलम देकर किया गया।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज यादव मास्टर, जंगबहादुरपुर के प्रधान, अनिल रावत, रामअभिलाष काका, आलोक, कन्हाई लाल (पार्षद सोनौटी), राम प्रताप यादव, दीपक भारती, कल्लू यादव, जय सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, इरशाद अहमद, छोटे, निगम वर्मा, राम सुमेर भारतीय, रोबिन सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments