Tuesday, February 4, 2025
spot_img
HomePrayagrajबजट में उत्तर प्रदेश रेलवे के लिए 19858 करोड़ मौद्रिक राशि हुआ...

बजट में उत्तर प्रदेश रेलवे के लिए 19858 करोड़ मौद्रिक राशि हुआ आवंटित

इस वर्ष के पारित बजट के मद्देनजर सोमवार को केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे रेलवे के विभिन्न परियोजनों हेतु आवंटित बजट हिस्सेदारी पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस साल के रेलवे बजट का कुल उत्तर प्रदेश रेलवे के लिए 19858 करोड़ रुपए बजट में आवंटित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के रेलवे के कायाकल्प के लिए रामबाण साबित होगा।

गौरतलब है कि 1 फरवरी को पारित बजट में रेलवे के लिए आवंटित मौद्रिक राशि तथा विभिन्न परियोजनाओं के सिलसिले में आज केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में रेलवे द्वारा जितनी भी योजनाएं, परियोजनाएं संचालित हो रही हैं उनके वर्तमान विकास की अवस्था एवं भविष्य की रूपरेखा पर पत्रकार से परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में रेलवे का पूर्व की सरकारों से 18 गुना ज्यादा बजट आवंटन किया है। इनमें विभिन्न परियोजनाएं, नए स्टेशन, नए-नए ट्रैक, ट्रैकों का मल्टी ट्रैकिंग इत्यादि समाहित है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की महत्ता को उद्घाटित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास में डबल इंजन की सरकार की महती भूमिका रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रेल के विकास में आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ट्रैक बिछाने में चाहे वह जमीन अधिग्रहण की समस्या हो, अनुमति से संबंधित मामला हो या किसानों द्वारा जताई गई आपत्ति या कोई अन्य प्रकार की समस्या हो, इन सबके शीघ्र निस्तारण में मुख्यमंत्री की अहम भूमिका रही है। विकास की इसी सरपट भागती गाड़ी के कारण आज उत्तर प्रदेश में रेलवे बड़ा आकर ले चुका है। उन्होंने यूपी रेलवे के विकास का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज 5200 किलोमीटर ट्रैक बिछाए गए हैं। एक प्रदेश में इतने लंबे ट्रैकों की संख्या यूरोप के स्विट्जरलैंड अथवा बेल्जियम के कुल रेल नेटवर्क से अधिक ही है। यह माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के सपनों को हकीकत में परिवर्तित हो रही तस्वीरों को रेखांकित करता है। निश्चित तौर पर यह उत्तर प्रदेश के रेलवे के लिए बेहद गौरव का विषय है। आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में 104000 करोड़ का निवेश होगा। जिसमें कई सारे प्रोजेक्ट होंगे। मसलन, अमृत स्टेशन बनाए जाएंगे, रेलवे ट्रैक बिछाए जाएंगे। उन्होंने द्रुत गामी वंदे भारत ट्रेनों के बारे में बात करते हुए बताया कि 14 वंदे भारत ट्रेन इस समय उत्तर प्रदेश से संचालित हो रही हैं। जिसमें तकरीबन 20 जनपद कवर होते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में सारे रेलवे को कवच प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा। जिससे भविष्य में कोई भी रेलवे दुर्घटना ना हो सके। उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास संंबंधित प्रमुख बिंदु

• उत्तर प्रदेश में रेल के विकास के वर्ष 2025-26 के लिए कुल रुपए 19858 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यह वर्ष 2009-14 के दौरान औसत आवंटन 1109 करोड़ से लगभग 18 गुना अधिक है।
• वर्ष 2009-14 की अवधि के दौरान औसतन 199 किमी नए रेल ट्रैक का निर्माण होता था जो वर्ष -2014-25 की अवधि में प्रति वर्ष 474 किमी हो गया।

• वर्ष 2009-14 की अवधि के दौरान औसतन 193 किमी ट्रैक का रेल विद्युतीकरण होता था जो वर्ष -2014-25 की अवधि में प्रति वर्ष 551 किमी(2.8 गुना) हो गया। 2014 से अब तक 6,064 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। उत्तर प्रदेश 100% विद्युतीकृत है।

• 2014 से अब तक उत्तर प्रदेश में 5,209 किलोमीटर नई पटरियाँ बनाई गईं, जो स्विटज़रलैंड के पूरे रेल नेटवर्क से अधिक है।

• उत्तर प्रदेश में कुल 4876 किमी के रेल ट्रैक पर कवच लगाने का कार्य स्वीकृत है इसमें से 2043 किमी पर कार्य प्रगति पर या टेंडर प्रक्रिया के अधीन है।

• चालू परियोजनाएँ (नई पटरियाँ): 70 परियोजनाएँ; 5,958 किलोमीटर; 96,283 करोड़ रुपये

• 7,695 करोड़ रुपये की लागत से 157 अमृत स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।

• 2014 से 1,568 रेल फ्लाईओवर और अंडर-ब्रिज का निर्माण किया गया।

• 2014 से प्रदान की गई यात्री सुविधाएं: लिफ्ट-120, एस्केलेटर: 130 , वाईफाई (स्टेशनों की संख्या): 771

• उत्तर प्रदेश में 25 यूनीक स्टॉपेज वाले 20 जिलों को कवर करते हुए 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

• 1 अमृत भारत एक्सप्रेस (दरभंगा – आनंद विहार टर्मिनल), जो यूपी में 10 यूनीक स्टॉपेज वाले 10 जिलों को कवर करती है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments