भाजपा गंगा पार के द्वारा अनुसूचित मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन वीरभानपुर स्थितआर्यन गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया इस अवसर सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण एससी एसटी स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निति रीति से सभी को समान रूप से लाभ मिलता है।अभी पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में फूलपुर के मतदाताओं ने विपक्ष के भ्रमजाल में आकर दबे मन से मतदान किया। जबकि मैं उपस्थित विशाल जनमानस से जानना चाहता हूं कि कि आज कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अमेरिका में जाकर कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण को समाप्त करने पर विचार कांग्रेस पार्टी कर सकती है । जरा विचार किजिए जो चार माह पहले चिल्ला कर कह रही थी कि आरक्षण और सम्विधान भाजपा समाप्त कर देगी।और चार माह बाद विदेश में जाकर आरक्षण समाप्ति के लिए बोल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर घर जाकर जन जन को भाजपा का सदस्यता दिलाई रहा है। भारतीय जनता पार्टी जोड़ने का काम करती है तोड़ने का काम विपक्ष करता रहा हैचुनाव आतेही मनलुभावन वयान सपा कांग्रेस के नेता करते हैं हम सभी महिलाओं को 1000प्रतिमाह खटाखट देंगे। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां क्यों नहीं दे रहे हैं।सपा नेताओं द्वारा बंटवारे की राजनीति किया जा रहा है उनका कहना है कि हमारे पास केवल तीन जाति है अनुसूचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक। देश की भोली-भाली जनता को जाति में बांट कर इनके भोलेपन से सत्ता में आने का सपना देख रहे। योगी जी अपराधी की सफाया कर रहे हैं अब भ्रष्टाचारी की सफाई अभियान शुरू कर दिये है। जल्द ही अधिकारी भी जनता जनार्दन से सम्मान पूर्वक बात भी करेंगे और उनका उचित समाधान भी करेंगे। योगी मोदी द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजना समानता के साथ संचालित किया जा रहा है।और सभी योजनाओं को ध्यान से परखा जाय तो सर्वाधिक लाभ अनुसूचित समाज के लोगों को मिलता है इस अवसर
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में चल रही है दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्वाधिक अनुसूचित समाज के लोगों को सीधा मिल रहा है फ्री राशन, सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला गैस,आवास आदि। मोदी सरकार विशाल प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की बना कर पटेल समाज को गौरवान्वित किया। सपा सरकार द्वारा ही अम्बेडकर आवास योजना समाप्त किया गया क्या सपा ने कभी किसी अनुसूचित समाज को एम एल सी बनाया,इस पर सब शांत हो जातें हैं अनुसूचित समाज को बोलने को तो हितैषी है पर अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए क्या किया। यही भाजपा अपनी नीति में सभी को समान रूप से ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है।अभी पिछले दिनों गांव के 18ट्रेड का विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के समय हर व्यक्ति को चार सौ रूपए पारितोषिक, प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र,और सम्वन्धित ट्रेड का टूल किट दिया गया।अपने रोजगार को आरम्भ करने हेतु सरकार अनुदान के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने का काम कर रही है।

फूलपुर लोकसभा सांसद प्रवीण पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एस टी एस सी स्वतंत्र प्रभार आदरणीय असीम अरुण जी आई एस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आये है।अरुण जी 1996 में प्रयागराज के सराय इनायत थाना के एस ओ थे। फूलपुर विधानसभा के अनुसूचित समाज सदैव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है । अनुसूचित समाज के उत्थान और विकास की 70 साल की जो सरकारें नहीं किया वो काम 11साल की मोदी सरकार और 7.6साल की योगी सरकार ने करके दिखाया।
सम्वोधन की कड़ी में निवर्तमान सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, पूर्व विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान,जिला उपाध्यक्ष विष्णु देव गौतम, जिला मंत्री तुलसी राम सरोज, सोरांव ब्लाक प्रमुख प्रदीप पासी, मनोज पासी, राहुल चौधरी बाबूलाल भंवरा,विभव नाथ भारती, अनिल सरोज आदि ने अपने विचार रखे।इस अवसर
जिला अध्यक्ष गंगापार श्रीमती कविता पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि योगी मोदी के सपनों में अनुसूचित समाज का विकास की हर निति स्पष्ट दिखती है जिससे समाज की भारी संख्या में आज उपस्थित जन सैलाव प्रमाण है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया, विधानसभा उपचुनाव संयोजक अमरनाथ यादव, विधानसभा फूलपुर उपचुनाव प्रभारी रमेश द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी निवर्तमान जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी, मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ,वीरेंद्र बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला मंत्री कमलेश मिश्रा, कमलेश पाल,राकेश शुक्ला,तरुण मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष फूलपुर आलोक गुप्ता, रमेश गुप्ता सभासद, अनिल मौर्य,मनोज कुमार निषाद जिला महामंत्री, लालजी गौतम, प्रमेन्द्र सिंह, शम्भू नाथ पटेल, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, काशी नाथ दूवे,राम सूरत नेता,विक्रम पटेल, पार्षद राममिलन पासी, त्रिलोकी सिंह सहित भारी मात्रा में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन का संचालन कमलेश जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा काशी ने किया।
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी एवं मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी,।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आशीष भारतीया सहित गंगापार जिले के महामंत्री, मंत्री, उपाध्यक्ष सहीत भारी संख्या में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मंचासीन अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र,मोमेन्टो, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Anveshi India Bureau



