Wednesday, February 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajभाजपा की सदस्यता अभियान भारत निर्माण की ताकत बनेगी (केशव प्रसाद मौर्य)

भाजपा की सदस्यता अभियान भारत निर्माण की ताकत बनेगी (केशव प्रसाद मौर्य)

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर एयरपोर्ट बमरौली एवं चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्र के प्रति सबसे बड़ा विजन विकसित भारत के निर्माण को गति देने की ताकत बनेगी। इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान से जोड़े और भारतीय जनता पार्टी को पुनः एक बार विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है और कहा कि पूज्य महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति सजग प्रहरी बनकर स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाना है ।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया

स्वागत करने वालों में

महापौर गणेश केसरवानी विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, यमुना पार जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति गंगा पार जिला अध्यक्ष कविता पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल,शशि वाष्र्णेय ,राजेश केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी,प्रमोद मोदी, प्रशांत शुक्ला,अजय अग्रहरि, कमलेश केसरवानी, सरोज गुप्ता,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments