भाजपाइयो ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय के निधन पर उनके निज आवास पर अंतिम दर्शन के हेतु रखे गए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके अंतिम संस्कार में रसूलाबाद घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गिरधर मालवीय जी के निधन से मैंने अपना संरक्षक खो दिया उनका निधन अत्यंत दुखद और न्याय और शिक्षा जगत के लिए कभी ना पूर्ण होने वाली क्षति है न्यायिक क्षेत्र एवं शिक्षा जगत उनका योगदान कभी नहीं भूला सकता
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जस्टिस गिरधर मालवीय का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है और प्रयागराज ने अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया न्याय समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जाएगा और ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय जी का जीवन शिक्षा साहित्य न्याय के पथ पर चलते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा उन्होंने एक आदर्श पुत्र की भांति अपने पिता भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा में लग रहे उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार दुखी है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय जी मां गंगा को प्रदूषण से मुक्ति के लिए मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए समर्पण भाव से सेवारत रहे मां गंगा उन्हें मोक्ष प्रदान करें।
श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में चित्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार गौतम, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रमेश पासी, वरुण केसरवानी,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, पार्षद किरन जायसवाल ,राजू पाठक, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, रामलोचन साहू, राजेश सिंह पटेल, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती कुलदीप मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Anveshi India Bureau



