महाकुंभ नगर। महाशिवरात्रि पर आज महाकुंभ से लेकर शहर तक भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आशीर्वाद लिया। महाकुंभ के सेक्टर -18 स्थित हर्षवर्धन मार्ग पर लगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज के शिविर में भगवान भोलेनाथ का भव्य अभिषेक हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध,दही, शहद, घी, गन्ना का रस सहित अन्य से कर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, शमी सहित अन्य से सजाया। शिविर में विशाल भण्डारे में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। दिल्ली के श्री शिव मंदिर श्रेष्ठ विहार के कथा व्यास आचार्य सीताकान्त की भागवद कथा संपन्न हुई और उसके बाद बड़ी संख्या में शिष्यों सहित भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से भव्य अभिषेक संगम तट पर किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जगद्गुरु बिनैका बाबा ओल्ड जीटी रोड, हरिश्चंद्र मार्ग स्थित मठ मछली बंदर मठ में भी पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ। सेक्टर -24 स्थित रंजीत धर्मार्थ सेवाश्रम शिविर में अंतरराष्ट्रीय धर्म गुरु रंजीत महराज और जगद्गुरु अंतरराष्ट्रीय साध्वी रानी लक्ष्मी मां ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर भण्डारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।
मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर, दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर मंदिर, पडिला और लालापुर के भगवान शिव के मंदिर पर पूजन के लिए भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर पूजन कर रहे थे।
Anveshi India Bureau