श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत विश्राम यात्रा के उपरांत विश्राम की अवस्था में ज्वर पीड़ा से पीड़ित भगवान जगन्नाथ जी को ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने सुबह खिचड़ी का एवं शाम को औषधि युक्त काढ़े प्रसाद का भोग लगाया ।
रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ जी को स्वस्थ होने तक प्रतिदिन काढे प्रसाद का भोग लगेगा इसके अलावा काढ़े प्रसाद के साथ प्रत्येक दिनों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा
भगवान जगन्नाथ जी को 13 जून को मूंग की दाल, 14 जून को कढ़ी चावल, 15 जून को मूंग का चिल्ला, 16 जून को मूंग का हलुवा, 17 जून को डॉक्टर के द्वारा चिकित्सीय परीक्षण एवं आयुर्वेदिक औषधि भोग, 18 जून को मिक्स पकौड़ी, 19 जून को दाल चावल रोटी सब्जी, 20 जून को कचौड़ी सब्जी, एवं जलजीरा 21 जून को मीठा चावल, 22 जून को आम का जूस तथा लस्सी, 23 जून को दही बड़ा 24 जून को मलाई रबड़ी एवं फुल्की 25 जून को डोसा और इटली, 26 जून को मेवे की खीर का भोग लगाया जाएगा।

इसके अलावा आर्य भवन जीरो रोड में प्रत्येक दिन सांय काल 8:00 बजे से लेकर 10:00 तक आर्य भवन में महिला संगीत संध्या भजन आयोजित किया जाएगा और 20 जून से सात दिवसीय भगवान जगन्नाथ जी की व्रत एवं उनकी महिमा का कथा का आयोजन किया जाएगा
इस अवसर पर पूनम गुप्ता, रीना साहू ,मंजू साहू, सरिता मिश्रा, रीमा चतुर्वेदी, लता उपाध्याय, मीना देवी, मालती केसरवानी,साक्षी केसरवानी, रानी केसरवानी, संगीता साहू, प्रीति गुप्ता आदि रही।
Anveshi India Bureau



