प्राचीन श्री दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज के प्रांगण आयोजित किए जा रहे भागवत कथा के छठवें दिवस पर पूज्य बटुक जी महाराज ने भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की महारास की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि महारास भागवत का प्राण है और आंनद की पराकाष्ठा है और आगे कहा कि भागवत सामाजिक चेतना जागृति का ग्रन्थ है और सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ लडने का मार्गदर्शन करती है भगवान श्री कृष्ण ने सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ संघर्ष करते हुए इंद्र का अंहकार तोड़ा पर्वत राज गोवर्धन को पूजा का अधिकार दिया ।
*मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आ़ज कि कथा में महारास, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया और भगवान श्री कृष्ण एवं माता रुक्मणी जी का भव्य विवाह का आयोजन किया गया*
कथा की आरती जज शेखर यादव,पूर्व कुलपति प्रो गीरीश चंद्र त्रिपाठी, मंहत यमुना पुरी पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी,महापौर गणेश केसरवानी पूर्व पार्षद सविता केसरवानी, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, कुलदीप गोस्वामी,पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद अनूप पासी, रणविजय सिंह,भाजपा नेता मनोज कुमार कुशवाहा , पार्षद किरन जायसवाल रूद्रसेन जायसवाल तपन भट्टाचार्य,,मनीष केसरवानी, कृष्णा साहू, राजेश केसरवानी,अजय जायसवाल, अमरेश जायसवाल राजन शुक्ला नरसिहं आदि सैकड़ो भक्तों ने आरती की।
Anveshi India Bureau