Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajजसरा ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पंचायत आयोजित

जसरा ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पंचायत आयोजित

भारतीय किसान यूनियन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान के संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष प्रयागराज शनि शुक्ला के निर्देश पर जसरा ब्लॉक परिसर में मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष जसरा सूबेराती अली के नेतृत्व में तथा चांद बाबा मोहम्मद यूसुफ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सभा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों और ग्रामीणों ने विशेष रूप से नाली सफाई, खड़ंजा निर्माण तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी जसरा को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी जसरा को सौंपा गया।

किसान पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव पुष्पराज सिंह, युवा प्रदेश विधिक सलाहकार राहुल जमीदार, महिला जिला अध्यक्ष रामादेवी, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश राव, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ (चांद बाबा), राम आसरे कोटार्य, यमुना पार अध्यक्ष विजय पांडे, मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष (युवा) बजरंगी मिश्रा, संगठन मंत्री घनश्याम तिवारी, गुड्डू मिश्रा, सबीना, डॉक्टर साहब, श्याम कृष्ण सहित सैकड़ों किसान, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments