भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में 2 जून को होने वाले नगर निगम प्रयागराज कार्यकारिणी समिति के सदस्य के चुनाव के हेतु कोर कमेटी की बैठक की गई जिसमें महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम प्रयागराज के कार्यकारिणी समिति सदस्य के चुनाव के लिए राजू शुक्ला ,रूद्र सेन जायसवाल , संजय कुमार पासी , रिया केसरवानी एवं शिवनारायण यादव को प्रत्याशी घोषित किया और भाजपा पार्षद दल की सचेतक किरन जायसवाल ने पार्टी के सभी पार्षदों को संगटनात्मक जिम्मेदारी को जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए व्हिप जारी किया
और चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा एवं रवि केसरवानी को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगाया गया तथा सहयोग हेतु पूर्व पार्षद आनंद सोनकर को नामित किया गया ।
घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, देवेश सिंह, रमेश पासी,राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेश पांडे,विवेक अग्रवाल,राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक मिश्रा,गिरजेश मिश्रा, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, एवं पार्टी के सभी पार्षद एवं पदाधिकारी ने जीत की अग्रिम बधाई दी।
Anveshi India Bureau



