Saturday, December 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajभाजपाइयों ने संगठन द्वारा घोषित प्रांतीय परिषद सदस्यों को दी बधाई

भाजपाइयों ने संगठन द्वारा घोषित प्रांतीय परिषद सदस्यों को दी बधाई


भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर 364 प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित किए जाने के बाद प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार जिलों में भाजपाइयों ने चुने गए सदस्यों को बधाई दी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव 2024–25 के अंतर्गत निर्वाचित इन सदस्यों की घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र पांडेय की संस्तुति के बाद की गई है। ये सभी सदस्य आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे।

घोषित प्रांतीय परिषद सदस्य —
प्रयागराज महानगर

  • शहर उत्तरी विधानसभा: नीरज कुमार, श्रीमती अनीता राज

  • शहर दक्षिणी विधानसभा: रामलखन देव

गंगापार जिला

  • हंडिया विधानसभा: कुंवर मृगरेंद्र सिंह

  • फाफामऊ विधानसभा: देवेंद्र गिरी

  • सोरांव विधानसभा: तुलसीराम

  • फूलपुर विधानसभा: सुभाष गुप्ता

  • प्रतापपुर विधानसभा: अश्वनी दुबे

यमुनापार जिला

  • कोरांव विधानसभा: राम अवध कुशवाहा

  • बारा विधानसभा: परमेश्वर बौद्ध

  • करछना विधानसभा: श्रीमती पूजा बिंद

घोषित सदस्यों को बधाई देने वालों में महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, गंगापार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी एवं बृजेश त्रिपाठी शामिल रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments