Wednesday, November 12, 2025
spot_img
HomePrayagrajपूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी की 91 वीं जन्म जयंती...

पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी की 91 वीं जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी की 91 वीं जन्म जयंती समारोह भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में मनाई गई उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

तत्पश्चात उनकी स्मृतियों को याद करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी बहुमुखी प्रतिभा के धनी और आदर्श राजनीति के सूर्य थे और सहजता और सरलता उनका गहना था उनका जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी
एक विद्वान विधिवत्ता और पश्चिम बंगाल एवं बिहार के राज्य पाल के रूप में
संवैधानिक नीतियों का आदर्श बनाए रखा
इस अवसर पर पूर्व सासंद केशरी देवी पटेल पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी,और भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि पंडित जी एक राजनेता के
रूप में जनता के सच्चे सेवक रहे और समाज से जुड़े रहे –
महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि
वे एक विधायक और विधानसभा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में
ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रयागराज का गौरव बढ़ाया और
साहित्य के क्षेत्र में एक कवि के रूप में अपनी कविता के माध्यम से समाज की सच्चाई को उकेरने का कार्य किया
इस अवसर पर पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मेरे पिता पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी ने कभी अपने और अपने परिजनों की निजी लाभ के लिए अपने दायित्वों का दुरुपयोग नही किया और इसी प्रेरणा को लेकर हमें आगे चलना है।

इसके अलावा जिला अध्यक्ष यमुना पार राकेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, राजेन्द्र मिश्रा,विभव नाथ भारती, राजेश पांडे,राम जी केसरवानी, राधेकृष्ण गोस्वामी, ने पंडित जी स्मृतियों को याद करते हुए अपना अनुभव ताजा किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी एक प्रतिमा प्रयागराज में स्थापित करने के लिए प्रस्ताव रखा गया इसके अलावा पंडित जी की जन्म जयंती सेवा समर्पित रूप में मनाते हुए उनके सुपुत्र महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी एवं उनकी पुत्र वधू भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने बंधवा बड़े हनुमान मंदिर के प्रांगण में सुंदरकांड पाठ और भंडारे प्रसाद का वितरण किया
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महानगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने संचालन करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, बृजेश मिश्रा, विजय वैश्य,राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेशपांडे,पुष्पराज सिंह, अशोक पांडे, सुधाकर पांडे, संतोष त्रिपाठी, आनंद दुबे, राजा मेहरोत्रा ,मनोज कुमार कुशवाहा, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments