Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajचौपाल के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

चौपाल के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की दरियाबाद चतुर्थ शक्ति केंद्र की चौपाल की कार्यशाला रोटरी क्लब दरियाबाद में आयोजित की गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा 11 वर्षों में राष्ट्र का विकास धरती से लेकर आसमान तक किया गया और विरासत को भी संरक्षित किया गया और भारत दुनिया का चौथा आर्थिक शक्ति वाला देश बनकर उभरा और कहा मोदी सरकार की 11 वर्ष विकसित भारत की एक नई उड़ान है और इस उड़ान को हम संकल्प के साथ मेहनत करते हुए मंजिल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 2027 की विधानसभा को चुनौती के रूप में लेते हुए मोदी सरकार की 11 वर्ष की सभी योजनाएं चौपाल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने चौपाल के माध्यम से होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम हमें सफलतापूर्वक संपन्न करना है मोदी सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है

संचालन सुधांशु त्रिपाठी ने किया

इस अवसर पर पार्षद नीरज टंडन, अजय अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल, श्याम द्विवेदी,विजय कृष्ण मेहता ,प्रतीक मालवीय, लव कुश केसरवानी, उधोश्याम द्विवेदी, हिमांशु सोनकर अरविंद सोनकर संदीप जैन सौरभ चौरसिया आदि रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments