उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट किया और कहा की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए और पूरी ताकत के सेवा ही संगठन के विचार को लेकर सेवा कार्य में जुट जाएं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और संगठन पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की हर प्रकार की सहायता के लिए साथ खड़ी है ।

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य विधायक पियूष रंजन निषाद,यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला कुंज बिहारी मिश्रा ,राजेश केसरवानी ,प्रमोद जायसवाल, राजू पाठक, वरुण केसरवानी रवि,मनोज कुमार कुशवाहा, अरुण सिंह पटेल, डॉ शैलेश पांडे, आदि रहे।
Anveshi India Bureau



