भाजपा राजरुपपुर मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र राजरूप पुर में नेक्स्ट जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान निकाला इस अवसर शहर पश्चिमी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें जीएसटी सुधार 2025 से होने वाले लाभ और व्यापारियों को राहत और आम जन को सीधे फायदा होने संबंधित विषयों से जानकारी दी ।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष पारस कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू राय ,मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, राम जी शुक्ला,पार्षद शिव भारतीय पार्षद मिथलेश सिंह, मनोज मिश्रा अजय हेला, हिमालय श्रीवास्तव,शुभम बाला पांडे,विवेक गौड़, मनोज पाण्डेय,सुशील कनौजिया, आदि मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



