उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर और सर्किट हाउस में स्वागत किया मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर अफवाह गांधी और अफवाह यादव सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं और अपनी घटिया राजनीति की पराकाष्ठा पर ऊतारू है और जनता के अंदर भ्रम फैला रहे हैं जिससे जनता परेशान हो रही है जबकि इस वैश्विक सकंट की घड़ी में इन्हें विपक्ष का धर्म निभाना चाहिए था और जनता के साथ और देश के साथ खडा होना चाहिए था और ये लोग उल्टा दुष्प्रचार कर रहे हैं। आने वाले समय में अफवाह फ़ैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे।

जबकि जो वास्तव में अब तक प्रति दिन 55 लाख सिलेंडरों की बुकिंग होती थी और अब 75 लाख सिलेंडरों की प्रतिदिन बुकिंग हो रही है और आगे कहा कि अमेरिका इजरायल और ईरान के द्वारा खाडी देशों में युद्ध के इस वैश्विक संकट के घडी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में हमारी विदेश नीति इतनी सफल है जिसके कारण ईरान से भारत में क्रूड ऑयल हो या गैस हो जो सफलता पूर्वक आ रहा है उन्होंने आगे कहा कि संकट की घड़ी में भी भारत का झंडा बुलंद हैं और रहेगा और आगे उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि देश के अंदर कोई भी सकंट नहीं है और न होगा और भारतीय जनता पार्टी बड़ी मजबूती के साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आगामी जिला पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और विरोधियों को हराकर प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का स्वागत करने वालों में महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला , उत्तर मौर्य,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, राजेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, वरुण केसरवानी, सुधाकर पांडेय,मनोज कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



