Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज आगमन पर बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शीतला और महाकाल जी की कृपा तथा कार्यकर्ताओं की दुआओं से वह हाल ही में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल सरकार का निरंकुश और अराजक आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार आहत कर रहा है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की राजनीति को संरक्षण देते-देते यह शासन अब लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति खुले असम्मान का प्रतीक बन गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार देखने को मिला और अब आदिवासी समाज से आने वाली देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति भी सार्वजनिक असम्मान प्रकट किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और उसकी गरिमा पूरे राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार का यह आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है, जिससे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिक आहत हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी से बमरौली एयरपोर्ट प्रयागराज पहुंचे और वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, राजेश केसरवानी, आशीष गुप्ता, रामलोचन साहू, पारस श्रीवास्तव, राबिन साहू, ज्ञान केसरवानी, दिग्विजय सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments