मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव प्रचार के पश्चात मुंबई से प्रयागराज आगमन पर महापौर गणेश केसरवानी का बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महापौर गणेश केसरवानी को भाजपा राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में मुंबई बीएमसी चुनाव के लिए भेजा गया था, जहां उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनाव प्रचार में सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्वागत समारोह के दौरान महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि मुंबई बीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना (शिंदे गुट) की स्पष्ट लहर चल रही है और आगामी चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ चुनावी अभियान में जुटे रहने का आह्वान किया।
महापौर के स्वागत में गिरी बाबा, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राबिन साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India bureau



