Tuesday, February 3, 2026
spot_img
HomePrayagrajसांसद धर्मेंद्र यादव के जन्मदिन पर प्रयागराज में रक्तदान शिविर आयोजित

सांसद धर्मेंद्र यादव के जन्मदिन पर प्रयागराज में रक्तदान शिविर आयोजित

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र (261) में आज आज़मगढ़ लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद माननीय धर्मेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

रक्तदान शिविर का आयोजन जनसेवा, मानवता और सामाजिक दायित्व की भावना को केंद्र में रखकर किया गया। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और जरूरतमंदों के लिए सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सांसद धर्मेंद्र यादव के सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संघर्ष, सादगी और जनता के प्रति समर्पण समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। सड़क से लेकर सदन तक युवाओं, वंचितों और पीड़ितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने की उनकी भूमिका की सराहना की गई।

आयोजन की सफलता का श्रेय मयंक यादव (जॉन्टी) को देते हुए उपस्थित लोगों ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और इस पहल को समाजसेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद धर्मेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments