Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajव्यापारी समाज ने किया नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का व्यापारिक अभिनंदन 

व्यापारी समाज ने किया नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का व्यापारिक अभिनंदन 

प्रयागराज उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का व्यापारिक अभिनंदन कर स्वागत किया गया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूं और व्यापारियों की पीड़ा जानता हूं समाजवादी पार्टी के शासन में एक समय ऐसा था जब प्रयागराज का व्यापारी गुंडों और माफियाओं के आतंक से भयभीत था और व्यापारियों को दिनदहाड़े लूट लिया जाता था रंग दारी वसूली की जाती थी और उसकी हत्या कर दी जाती थी और कोई सुनवाई नहीं होती थी और व्यापारी डर कर व्यापार करता था और जब उसने सुशासन का कमल का बटन दबाया तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी और आज भाजपा की सरकार में व्यापारी समाज गुंडाराज से मुक्त हुआ और आगे कहा कि आज मोदी और योगी की सरकार में उद्योग जगत विकास के नए आयाम लिख रहा है

इस अवसर व्यापार मंडल के अजय गुप्ता, और आशीष गुप्ता ने अंग वस्त्रम पहनाकर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया

इस अवसर विपुल मित्तल विनय मिश्रा सचिन मिश्रा संजय पासवान विष्णु पांडे राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा विष्णु पांडे वेद पांडे विजय पटेल सुजीत कुशवाहा एवं व्यापार मंडल के सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments