प्रयागराज, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुलेम सराय एवं मुडेरा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात की तथा मंत्री ने GST घटी मुनाफा बढ़ी का पोस्टर लगाया और व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया इसके अलावा व्यापारी नेता धनंजय सिंह पटेल के आवास पर व्यापारियों के साथ बैठक की और जीएसटी सुधार के फायदे गिनाएं।

इस दौरान सांसद प्रवीण पटेल विधायक दीपक पटेल ,महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी , विक्रम सिंह भदौरिया, आंनद जायसवाल, प्रेमनारायण केसरवानी,राजेश केसरवानी उमेश तिवारी,राकेश जैन,विवेक मिश्रा, दिग्विजय सिंह, पार्षद अमर जीत सिंह, दीपक कुशवाहा,शिखा रस्तोगी, रूपेश कुशवाहा,पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



