Jackie Shroff Birthday: जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी खास मौके पर उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ के अलावा कई बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का आज 69वां जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें निर्देशक सुभाष घई से लेकर अनिल कपूर, अजय देवगन के अलावा कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल क जरिए जन्मदिन की बधाई दी हैं।
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कृष्णा ने इंस्टाग्रम स्टोरी पर अपने पिता जैकी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे मेरे रक्षक। पापा मैं आपको पूरे दिल से प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।’
अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैकी श्रॉफ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे @apnabhidu दादा, कांडा चौकंडी काटना पर केक सीधा ही काटना।’ साथ में उन्होंने एक मुस्कुराता हुआ इमोजी भी लगाया। इस पुरानी तस्वीर में जैकी श्रॉफ यंग और हैंडसम दिख रहे हैं।
सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई और जैकी श्रॉफ ने ‘कर्मा’, ‘राम लखन’ और ‘खलनायक’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम किया है। सुभाष ने हाल ही में जैकी को अपना लाडला अभिनेता भी बताया था। वहीं आज सुभाष ने जैकी और अपनी एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की और जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे मेरे प्रिय जैकी…’ इसके साथ ही सुभाष ने जैकी के लिए एक खास कविता भी लिखी है। जिसकी शुरुआत है – ‘गौरव वो नहीं जिसका बाप बड़ा होता है, गौरव वो है, जो खुद के पाव पे खड़ा होता है…..’ आखिर में सुभाष ने लिखा, ‘प्यार और आशीर्वाद के साथ।’
Courtsyamarujala.com



