मामा भांजा तालाब के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुए भारी फोर्स को तैनात किया गया था।
नैनी में मामा भांजा तालाब के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। डिवाइडेड से टकराकर एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
जिसके बाद बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते सड़क पर दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है। घटना स्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों से बहस भी हुई।
नागरिकों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर को भगा दिया। मृतक जीत लाल उर्फ गोरे (28), पिता का नाम फूलचंद है। ट्रैक्टर चलाता था। ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई है।
आगे कहा कि हादसे एक युवक घायल है। मृतक को एक लड़का और एक लड़की है। पत्नी का नाम अंजली है। 30 मिनट पहले चक्का जाम समाप्त हुआ है।
Courtsy amarujala