Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajसदन लाल सवाल दास खन्ना महिला महाविद्यालय प्रयागराज में चेस एवं...

सदन लाल सवाल दास खन्ना महिला महाविद्यालय प्रयागराज में चेस एवं कैरम खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

प्रयागराज, सदन लाल सवाल दास खन्ना महिला महाविद्यालय प्रयागराज में  25 मार्च 2025 को इंटर फैकल्टी चेस एवं कैरम खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के बी ए, कॉमर्स बी.एड, बी ए एल एल बी, साइंस, के छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की उप प्राचार्या मंजरी शुक्ला एवं प्रो रचना आनंद गौड़ ने किया । इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । चेस में इका ईश्वरी बी ए एल एल बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ज्योति चौहान बी.एड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अर्पिता शुक्ला बी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कैरम में पूजा विश्वकर्मा बी.एड, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, श्रेया चौहान बी ए एल एल बी, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, प्रतिभा सिंह बी ए प्रथम वर्ष,ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को प्रचार्या प्रो.लालिमा सिंह ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्रचार्या प्रो.लालिमा सिंह ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया महाविद्यालय की क्रीड़ा अध्यक्ष प्रो. रेखा रानी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स कमेटी के सभी शिक्षक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments