Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू तट पर पौधारोपण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू तट पर पौधारोपण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू तट पर पौधारोपण किया।

एक पेड़ मां के नाम थीम पर प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे लगाए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी में पौधरोपण किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पौधरोपण अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 17.57 करोड़ पौधों को रोपा गया।

 

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वहां मुख्यमंत्री जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता रहेगी। लखनऊ मंडल में सर्वाधिक पौधे लगेंगे। वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर सर्वाधिक 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएंगे। सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं आधे दिन केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी।

 

पौधों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड का होगा इस्तेमाल

पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments