Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajचित्रकार इरशाद अहमद और किक्रेटर हसबीन अहमद इंटरनेशनल यूनिटी अवार्ड से हुए...

चित्रकार इरशाद अहमद और किक्रेटर हसबीन अहमद इंटरनेशनल यूनिटी अवार्ड से हुए सम्मानित*

प्रयागराज। लोहपुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर शान्ती फाइंडेशन गोन्डा, कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत के द्वारा इंटरनेशनल यूनिटी अवार्ड 2024 का आयोजन कर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक, समाजसेवी, चिकित्सक, लेखक, आर्टिस्ट को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रयागराज के दो शिक्षक हसबीन अहमद क्रीडा शिक्षक हनुमंत दत्त इंटर कॉलेज इस्माईलगंज, और इरशाद अहमद चित्रकला शिक्षक एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर प्रयागराज को इंटरनेशनल यूनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनाडा के डॉक्टर केतन कुलकर्णी, विशिष्ट अतिथि साउथ अफ्रीका की प्रिंसेस वेजेंटी मक्का अचम्बित व पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, सचिव गया प्रसाद आनन्द, एवं शिव प्रसाद आनन्द,सुनील कुमार स्टेट अवॉर्डी टीचर, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पटेल जी ने कई रियायतों को मिलाकर अखण्ड भारत की संकल्पना को साकार किया था उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन कर हर्ष वर्ष संस्था ने देश और विदेश के उत्कृष्ट कर रहे महान विभूतियां को सम्मानित किया है।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments