Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajसिविल डिफेंस के कैडेटों ने मेला क्षेत्र में जारी स्वच्छता अभियान में...

सिविल डिफेंस के कैडेटों ने मेला क्षेत्र में जारी स्वच्छता अभियान में किया योगदान

प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वालेंटियर के तौर पर भाग लिया। आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ के स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी।

चलाया स्वच्छता अभियान

आस्था के महापर्व महाकुम्भ के समापन के बाद भी प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। पवित्र संगम में स्नान के लिए संगम तट को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के निर्देशन में चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मेला क्षेत्र के सेक्टर 06 में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। आने वाले दिनों में भी सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स इस अभियान से जुड़े रहेंगे। मेला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस को स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में सहयोग करेंगी।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments