Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस -2025 के अवसर पर 01अगस्त से 15अगस्त तक भारत सरकार के 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । प्रयागराज मंडल द्वारा एक अगस्त से प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य, संजय सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया ।

 

प्रयागराज मंडल द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में आज दो अगस्त को वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक, अलोक केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या- 6 से 1 तक स्वच्छता रैली निकली गयी एवं प्रयागराज मंडल की भारत स्काउट एवं गाइड टीम के द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या -1 पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों के स्वच्छता बनाये रखने एवं गंगा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए सन्देश दिया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक ने कहा कि 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान को प्रयागराज मण्डल के सभी सभी कर्मचारियों को आत्मसात करना है, रेलवे स्टेशनों एवं आस-पास के क्षेत्रों को साफ़-सुथरा व स्वच्छ बनाना हम सभी का कर्तव्य है ।

इस अवसर पर सहयक कार्मिक अधिकारी, आदेश कुमार मिश्र एवं स्टेशन निदेशक/प्रयागराज, वी की द्विवेदी, निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments