भारतीय रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल में प्रयागराज जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, मिर्ज़ापुर प्रयागराज छिवकी एवं अन्य स्टेशनों पर सफाई मित्रों के लिए स्वच्छता शिविर एवं स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया ।
स्टेशनों पर लगाए गए स्वास्थय शिविरों में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई । शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, रक्तचाप, मधुमेह जांच सहित विभिन्न परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया, पी पी ई किट, मास्क, ग्लव्स आदि वितरित किये गये और स्वच्छ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए।
रेलवे प्रशासन सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है और समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहेगा । सभी सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।
Anveshi India Bureau



