Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagraj18वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता-2025 का समापन समारोह

18वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता-2025 का समापन समारोह

08.सिप्तम्बल से प्रारम्भ हुयी 18 वीं अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता का समापन समारोह 12.सिप्तम्बर को रेल सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज के परिसर में मुख्य अतिथि नरेश पाल सिंह, महाप्रबन्धक/उत्तर मध्य रेलवे व सुश्री रेनू पी. छिब्बर, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। रेलवे के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी व रेलवे के अन्य अधिकारी भी प्रतिस्पर्धा और खेल कौशल की भावना का जश्न मनाने के लिए उपस्थित हुए।

 

इस प्रतियोगिता में रेलवे की 16 क्षेत्रीय रेलों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गयी- विस्फोटक, . ट्रैकिंग, नारकोटिक्स।

डॉग जैक, दक्षिण रेलवे ने विस्फोटक ट्रेड में, डॉग सीज़र, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नारकोटिक्स ट्रेड में तथा डॉग मैक्स, पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रैकर ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉग मैक्स, पूर्व मध्य रेलवे को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डॉग भी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में श्वानों के प्रदर्शन के आधार पर मध्य रेलवे को सर्वश्रेष्ठ टीम की ट्रॉफी तथा दक्षिण मध्य रेलवे को उपविजेता की ट्रॉफी नरेश पाल सिंह, महाप्रबन्धक/ उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रदान की गयी। समापन समारोह के दौरान रेल सुरक्षा बल के श्वानों द्वारा शानदार डॉग शो का प्रदर्शन किया गया।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments