Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajदूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर नरेंद्र मोदी को...

दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर नरेंद्र मोदी को दी बधाई 

मुट्ठीगंज चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे लंबे समय तक का लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी गई इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्टैचू पर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाते हुए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 4078 दिवस के सफल कार्यकाल की बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी राजनीतिक विरासत के वह इतिहास रचा है जो युगों में विरले घटित होता है ।

 

उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 4600 दिन और प्रधानमंत्री के रूप में 4078 दिन कुल 8688 दिन की संवैधानिक सेवा की है जो केवल आंकड़ा नहीं 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की मोहर है जो अभी भी जारी उनके नेतृत्व में भारत का हर ने अपने हर क्षेत्र में विकास की एक अमिट छाप छोड़ी है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर

इस अवसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी

संचालन महामंत्री अभिषेक जायसवाल धन्यवाद सुधांशु त्रिपाठी ने किया

बधाई देने वालों में प्रवक्ता राजेश केसरवानी मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा अभिषेक जायसवाल, सुधांशु त्रिपाठी, मंजू गुप्ता , जितेंद्र जायसवाल,मालती केसरवानी, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, सुनील केसरवानी, रोहित भारती, लव कुश केसरवानी, आलोक वैश्य, अनिल कुमार गुप्ता, अजय अग्रहरि, अजय कुमार यादव कमलेश केशरवानी,दीपक बाबू केसरवानी, विनायक केसरवानी आदि कार्यकर्ता रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments