Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajसमस्याओं को दूर कर रिजल्ट देने पर बोर्ड सचिव को दी बधाई

समस्याओं को दूर कर रिजल्ट देने पर बोर्ड सचिव को दी बधाई

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को यूपी बोर्ड परीक्षाओं के कुशल संचालन से लेकर रिजल्ट घोषित करने के लिए आज बुके देकर बधाई दिया। एकजुट के संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने बताया कि यूपी के सचिव भगवती सिंह के नेतृत्व में नवीन तकनीक से युक्त परीक्षा परिणाम जारी करके डिजिटलीकरण के माध्यम से डीजी लॉकर एवं प्लास्टिक कोटेड अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र जारी करके ऐतिहासिक कार्य किया है । उन्होंने सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया कि छात्र और छात्राओं की हर परेशानी से मुक्त करने का प्रयास किया इसलिये संगठन ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के पश्चात सचिव को उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एकजुट के संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से परीक्षा संपन्न हुई और रिजल्ट घोषित हुआ है। उन्होंने परीक्षा में और रिजल्ट में किए गए सुधारो की भी जानकारी दिया ।

एकजुट के प्रतिनिधि मंडल में मण्डलीय मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह , जिला अध्यक्ष देवराज सिंह , जिला मंत्री डीपी यादव ,शैलेन्द्र शर्मा, विजय यादव आदि लोग थे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments