प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की 114वीं जयंती आज बहादुरगंज स्थित शिवाजी पार्क में कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह ने चंद्रभानु गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि गुप्ता जी उत्तर प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इरशाद उल्लाह ने कहा कि गुप्ता जी का जीवन प्रेरणादायक है और उनके आदर्शों को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।
इस मौके पर मो०राज़ी (राजू दाढ़ी), राजेन्द्र कुमार केसरवानी, अविनाश केसरवानी, रवि गुप्ता, मोनू (मो०क़ासिम), इमरान आलम, अनिल केसरवानी (अनिल महाजन), मो० शारिक सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और समाजवादी नेता फरीद खान भी उपस्थित थे।
Anveshi India Bureau



