Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeNationalरेलवे बोर्ड मुख्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया ‘संविधान दिवस’

रेलवे बोर्ड मुख्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया ‘संविधान दिवस’

नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को रेल भवन स्थित रेलवे बोर्ड मुख्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे बोर्ड के सम्मेलन कक्ष में हुई, जिसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कर्मचारियों ने संविधान के मूल आदर्शों का पालन करने, तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, इस भौतिक कार्यक्रम के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से भी संविधान दिवस मनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को MyGov.in और constitution75.com के माध्यम से ‘संवैधानिक लोकतंत्र’ पर आयोजित ऑनलाइन क्विज़ में भाग लेने और उद्देशिका का ऑनलाइन वाचन कर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। उसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। रेलवे बोर्ड का यह आयोजन भारतीय रेलवे की लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments