Wednesday, January 7, 2026
spot_img
HomePrayagrajराम सेतु निर्माण से प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत जुड़ेगी : महापौर गणेश...

राम सेतु निर्माण से प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत जुड़ेगी : महापौर गणेश केसरवानी

प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज द्वारा शीघ्र राम सेतु का निर्माण कराया जाएगा, जिससे शहर की सांस्कृतिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा। यह जानकारी महापौर गणेश केसरवानी ने अपने जन्मोत्सव समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के अनुरूप प्रयागराज को विकसित और आत्मनिर्भर शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

महापौर गणेश केसरवानी का जन्मोत्सव समारोह जन्मदिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में पजावा रामलीला कमेटी, अतरसुइया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

महापौर ने कहा कि कल्याण सिंह एवं डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जीवन राष्ट्र सेवा और राम काज को समर्पित रहा है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के बीते दो वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम सरकार ने शहर में विकास की निरंतर धारा प्रवाहित की है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष वी.के. सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने महापौर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद प्रभाकर मिश्रा (गिरी बाबा) रहे। संचालन प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी एवं सुभाष वैश्य ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण, व्यापारी नेता, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने महापौर गणेश केसरवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments