प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा आगामी 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले चिंतन शिविर के संबंध में बुधवार को यूनियन पदाधिकारियों ने एसीपी करछना श्री सुनील कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि चिंतन शिविर में जमुना पार क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचेंगे। किसानों की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि जिन वाहनों पर 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 का स्टीकर एवं यूनियन का झंडा लगा हो, उन्हें टोल प्लाजा पर न रोका जाए।
इस संबंध में एसीपी करछना को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विजय पांडे (अध्यक्ष, जमुना पार), अजय कुमार मिश्रा (तहसील अध्यक्ष, करछना), केशव नाथ कटका (ग्राम सभा अध्यक्ष), बजरंगी मिश्रा (जमुना पार प्रभारी) सहित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संगठन के निर्देश पर बबलू दुबे (मंडल अध्यक्ष, प्रयागराज) एवं सनी शुक्ला (जिला अध्यक्ष, प्रयागराज) के नेतृत्व में किया गया।
Anveshi India Bureau



