Criminal Justice 4 Teaser Out: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस का जोरदार तड़का देखने को मिलेगा। इसे कब और कहां देख सकेंगे, आइए जानते हैं।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शानदार अभिनय से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी वह छाए रहते हैं। उनकी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब इस हिट सीरीज का चौथा सीजन आने वाला है। निर्माताओं ने आज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। साथ ही, इसकी रिलीज डेट पर भी अब मुहर लग गई है।




