Thursday, October 23, 2025
spot_img
HomeKumbhमहाशिवरात्रि पर मंदर के शिव मंदिर में उमड़ी भीड़,श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर मंदर के शिव मंदिर में उमड़ी भीड़,श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के मंदर देहमाफी के शिव मंदिर में शिव के दर्शन हेतु भीड़ उमड़ पड़ी है।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।

मंदर देहमाफी में लगे शिव मेले में थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह और चौकी इंचार्ज सल्लाहपुर बृजेश सिंह की पैनी नज़र बनी हुई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स गस्त कर मेले का जायजा ले रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मेला आपका है, इसे शांति पूर्ण से सम्पन्न कराने के लिए पुरामुफ्ती पुलिस तत्पर हैं।

थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के मंदर देहमाफी में दो दिनी ऐतिहासिक परंपरागत मेले का आयोजन किया गया है।
गौरतलब हो कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नगर के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु शिव पूजन में लगे हुए हैं।

सैकड़ों की संख्या में भक्त शिवालयों पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। मंदर देहमाफी स्थित शिवालय पर विशेष आयोजन की परंपरा है। सुबह से शाम तक सैकड़ों भक्तगण पूजा-अर्चन किए।

दोपहर से मंदर देहमाफी में दो दिनी शिवरात्रि के अवसर पर परंपरागत मेले का आयोजन होता है। यह मेला सैकड़ों वर्षों से लगता आ रहा है। मेला देर रात तक चलता है। मेले में खिलौने के दुकान,झूले, और महिलाओं के लिए मीना बाजार आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।दूर-दराज से लोग मंदर देहमाफी स्थित सरोवर पर स्नान-ध्यान करने के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

हजारों की संख्या में भक्तों के आने को देखते हुए पुरामुफ्ती पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद यादव, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक विश्वाश पांडेय, कांस्टेबल योगेश कुमार, महिला कांस्टेबल सीता वर्मा, शैलजा वर्मा, संवर्तिका, उपनिरीक्षक विशाल विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक विनीत यादव, उपनिरीक्षक वरुण कांत, उपनिरीक्षक वीरेंद्र, उपनिरीक्षक रामविलास यादव , मायापति सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments