नैनी शनिवार की रात नैनी क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा-भक्ति के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं, वहीं राम जानकी मंदिर में भजन कीर्तन हुए और भक्तों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का स्वागत किया। नैनी बाजार स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, इसके बाद रात्रि 12: बजे मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही बच्चों ने भी अलग अलग रूपों में सजकर सभी का मन मोह लिया।
संजय राठौर मुन्ना जी व लखन लाल केशरवानी नेताजी ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भक्ति और सादगी का संदेश देता है। इस मौके पर श्रीराम जानकी मंदिर के अध्यक्ष त्रिभुवन चौरसिया, राजेश जायसवाल चाचू, गप्पू केसरवानी, राजेश चौरसिया, कृष्णा केसरवानी एडवोकेट, छेदी लाल केसरवानी, अभिषेक सोनी, सकूं चौरसिया, मँकू चौरसिया, अशोक केसरवानी गुरु, बेटू चौरसिया, इनके अलावा नैनी बाजार आसपास के भक्तगण मौजूद थे।
Anveshi India Bureau



